Saturday, Jun 03, 2023
-->
shekhar suman appeals for digital protest in sushant death case sosnnt

सुशांत की मौत को पूरे हुए 6 महीने, शेखर सुमन ने उठाया यह बड़ा कदम

  • Updated on 12/14/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) को गुजरे हुए आज पूरे 6 महीने हो गए हैं। 14 जून को सुशांत का शव उनके कमरे से बरामद किया गया था जहां वह पंखे से लटके हुए पाए गए थे। वहीं इस खबर के सामने आते ही ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया था क्योंकि कई लोगों ने यह दावा किया था कि सुशांत का मर्डर हुआ है। फैंस की इस मुहिम में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल थे। उन्हीं सितारों में से एक बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) भी थे। 

हालांकि इस केस की जांच कर रही एजेंसियां अभी तक इसकी गुत्थी को सुलझा नहीं पाई हैं। जिसकी वजह से अब सुशांत का मामला भी ठंडा पड़ चुका है। लेकिन शेखर सुमर को शायद अभी भी इंसाफ की उम्मीद है। 

सुशांत को न्याय ना मिल पाने पर नाराज हैं शेखर सुमन, कहा- 'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...'

शेखर सुमन ने उठाया यह बड़ा कदम
शुरुआत से ही सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते आ रहे अभिनेता शेखर सुमन ने एक बार फिर एक्टर के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। रविवार को उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सुशांत को दुनिया छोड़े कल ठीक छह महीने हो जाएगा। फिर भी हम अंतिम फैसले का इंतजार करते हैं। अपराधी कौन हैं? और हम सभी अभी भी न्याय के लिए क्यों रो रहे हैं? क्या कोई उम्मीद बची है? कल हममें से हर एक को एकजुट आवाज उठानी चाहिए। हैशटैग एसएसआर डिजिटिल प्रोटेस्ट।

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में शेखर सुमन ने मीडिया वालों से भी उनके सहयोग की विनती की। उन्होंने लिखा कि 'सभी समाचार चैनलों, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे सुशांत की मौत के मामले की कल फिर से सुनवाई करें और न्याय की मांग करें क्योंकि 'देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता' छह महीने बीत जाने के बाद से मामले को बंद करने की जरूरत है।' 

सुशांत को इंसाफ दिलाने की लड़ रहे शेखर सुमन ने मानी हार! कही पीछे हटने की बात

अभिनेता ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और लिखा कि वे ऐलान किया है कि इस साल वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।उन्होंने लिखा कि '7 दिसम्बर को मैं अपना जन्मदिन सेलीब्रेट नहीं करूंगा। सुशांत के लिए मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं। मेरे मन में जन्मदिन को लेकर कोई उत्साह नहीं है। मैं दुआ करूंगा कि दोषियों को जल्द सजा मिले और इस मामले में न्याय हो।' बता दें कि आज शेखर सुमन पूरे 57 साल के हो चुके हैं। 

वहीं इससे पहले भी सुशांत केस में शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'बहुत सारे लोग यह पूछते रहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में क्‍या होगा? काश हमारे पर इसका उत्‍तर होता। एक दिन किसी चमत्‍कार की आशा और इसके लिए प्रार्थना के सिवा हम कर भी क्‍या सकते हैं।' 

यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...

रिया की बेल पर बोले शेखर सुमन- सब खत्म, घर चलें?

Sushant Case: शेखर सुमन ने साधा रिया पर निशाना, इतने महंगे वकील को कौन कर रहा Sponsor

सुशांत केस में शेखर सुमन ने सरकार पर कसा तंज, कहा- CBI जांच तब होगी जब सबूत मिटा दिए जाएंगे!

Exclusive : मैंने नहीं छोड़ी है सुशांत सिंह राजपूत की लड़ाई- शेखर सुमन

सुशांत को इंसाफ दिलाने की लड़ रहे शेखर सुमन ने मानी हार! कही पीछे हटने की बात

सुशांत सिंह राजपूत ने एक महीने में क्यों बदले थे 50 सिम कार्ड? क्या कोई उन्हें दे रहा था धमकियां?

सुशांत को इंसाफ दिलाने की लड़ रहे शेखर सुमन ने मानी हार! कही पीछे हटने की बात

सुशांत सिंह राजपूत ने एक महीने में क्यों बदले थे 50 सिम कार्ड? क्या कोई उन्हें दे रहा था धमकियां?

सुशांत को इंसाफ दिलाएंगे शेखर सुमन, कहा- मेरा बेटा भी उसी बीमारी से जूझ रहा है...

सुशांत के सुसाइड केस में शेखर सुमन ने खोले कई राज, कहा- गैंग का होगा पर्दाफाश...

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.