Friday, Sep 29, 2023
-->

कंगना को ड्रग एडिक्ट कहने वाले शेखर सुमन को Twitter पर लोगों ने लताड़ा

  • Updated on 3/1/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' से जल्द बॉलीवुड में कमबैक करने वाले शेखर सुमन विवादों में घिर गए हैं।

उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा की एक कोकीन का सेवन करने वाली एक्‍ट्रेस अपने नामौजूद स्‍टारडम को ढो रही थी। वह अपने मूंह के बल गिरी है और देखिए कैसे। यह एक तरह का न्‍याय है।

ये ट्वीट पढ़कर सभी समझ गए की शेखर सुमन ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। क्योंकि एक समय पर कंगना शेखर सुमन के बेटे अध्‍ययन सुमन के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। बाद में अध्ययन सुमन ने कंगना पर रिलेशनशिप के दौरान गालियां देने, बदतमीजी करने और ड्रग एडिक्ट होने के आरोप लगाए थे।

शेखर सुमन ने कंगना की फिल्म पर साधा निशाना, कहा...'खेल तो अब शुरु हुआ है'

शेखर सुमन के ट्वीट करते ही लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी। लोगों ने पहले शेखर को बताया कि वो कोकीन का सेवन करने वाली एक्‍ट्रेस अपने काम और मेहनत से खुद की पहचान बना चुकी है।

किसी ने शेखर को लताड़ लगाते हुए कहा कि आपका ये सोचना बेहद छोटा है क्योंकि सभी के हिसाब से वो अभी भी बेस्ट है। और उम्र से शिष्टता नहीं आती।

इसके बाद लोगों ने शेखर और उनके बेटे पर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि चलो फिर अध्ययन के स्टारडम की बात करते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.