Saturday, Apr 01, 2023
-->
shibani dandekar hot bikni pics viral

पिंक कलर की बिकनी में इंटरनेट पर आग लगा रही शिबानी दांडेकर, देखें Photos

  • Updated on 9/7/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (shibani danderker) अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में  शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर में बिकनी पहनी हुई है। इस तस्वीर में वह काफी सेक्सी लग रही है। उनकी बिकनी पिंक कलर की है। 
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस भी इसे बेहद पसंद करे रहे हैं। 

शिबानी ने फरहान को लेकर कही ये बात
वहीं हाल ही में शिबानी ने पहली बार फरहान के साथ अपने रिलेश्न को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'मैं मेरे रिलेशन को लेकर कुछ भी फील नहीं करती। हम सोशल मीडिया पर वही डालते हैं जो डालना चाहते हैं। लोग कैसे समझते है ये उन्हें तय करना है। लोग सोशल मीडिया पर हमारी फोटोज को देखकर कयास लगा रहे हैं। तो यह वैसा नहीं कि कोई खुलासा है।' अब शिबानी के ऐसे बयान से तो यह साफ है कि दोनों इस रिश्ते तो काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं। 

गर्लफ्रेंड शिबानी के बर्थडे पर फरहान ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर

फरहान के बच्चों को पसंद है शिबानी
वहीं कुछ दिन पहले यह खबरें भी आई थी कि दोनों इस साल मार्च या अप्रैल में शादी कर लेंगे। इस बात की जानकारी उनके किसी करीबी दोस्त ने दी थी। उन्होंने बताया था कि 'फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं। फरहान के बच्चों भी शिबानी को पसंद करते हैं। दोनों इस साल शादी भी कर सकते हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.