Sunday, Apr 02, 2023
-->
shilpa saklani and apoorva agnihotri became parents

शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री के घर में गूंजी किलकारियां, शादीे के 18 साल बाद बने पेरेंट्स

  • Updated on 12/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  टेलीविजन के मशहूर कपल अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के घर खुशिंया आई हैं। शादी के 18 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बन गया है। जी हां, शिल्पा और अपूर्व के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके साथ ही अपनी नन्ही परी की झलक भी दिखाई है।
खास बात तो यह है कि एक्टर के 50वें बर्थडे पर उनकी बेटी का जन्म हुआ है। जो कि उनके लिेए सबसे खास तोहफा है। 

सोशल मीडिया पर अपूर्वा ने वाइफ शिल्पा सकलानी संग एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी की एक झलक दिखाई है। साथ ही अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कैप्शन मे लिखा- 'इस तरह ये बर्थडे मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल जन्मदिन बन गया। भगवान ने सबसे खास, अद्रुत, अकल्पनीय और मैजिकल गिफ्ट के साथ हमे आशीर्वाद दिया है''

जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रिसिंस का फैंस से परिचय कराया और सभी को बेटी को आशीर्वाद देने की विनती भी की। पोस्ट के बाद से ही फैंस कपल को बधाईंया दे रहे हैं। 

comments

.
.
.
.
.