Wednesday, May 31, 2023
-->
shilpa-shetty-did-holika-dahan-with-the-family

Shilpa Shetty ने इस खास मैसेज के साथ शेयर किया वीडियो, परिवार के साथ किया होलिका दहन

  • Updated on 3/7/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। होली हो या दिवाली शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को पूरे रिती रिवाज के साथ धूम धाम से मनाती हैं। इसी के चलते एक्ट्रेस ने बीते सोमवार को अपने परिवार के साथ होलिका दहन किया। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को अपने परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नज़र आ रही हैं।

वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हम छोटी-छोटी चिठ्ठियाँ बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं ❤️  यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन।”

 

90 की दशक की ये एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेज को मात देती है। शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.