Monday, Jun 05, 2023
-->

आदित्य और श्रद्धा की ‘ओके जानू’ का नया गाना हुआ रिलीज

  • Updated on 12/23/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ओके जानू’ का नया गाना ‘इन्ना सोना’रिलीज हो गया है। यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले ‘हम्मा हम्मा’ सॉन्ग रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

इस अवार्ड ने नवाजा जाएगा सनी लियोन को

फिल्म का यह नया गाना मेल वॉइस में है, इसे अरिजीत सिंह ने गाया है और संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है। फिल्म 'ओके जानू' मणि रत्नम की तमिल फिल्म ओ कथल कनमनी की हिंदी रीमेक है। फिल्म में नसीदुद्दीन शाह भी अहम रोल में हैं। हैं। फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर यूजर्स ने काफी पसंद किया है। 

'दंगल' देखने के बाद बोले सलमान,' I Hate u Aamir'

बता दें कि इससे पहले आदित्य और श्रद्धा को एक साथ आशिकी-2 फिल्म में देखा गया था। फिल्म ‘ओके जानू’ 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.