Friday, Sep 29, 2023
-->
shraddha-kapoor-viral-photo-with-her-brother-siddhant-kapoor-sosnnt

घर का राशन लेने के लिए अपने भाई के साथ यू सड़कों पर घूमती नजर आई बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस

  • Updated on 5/29/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लॉक डाउन (lockdown) की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) ने खुद को पूरी तरह से घर में कैद कर लिया था। तो वहीं लॉक डाउन के चौथे चरण में थोड़ी छूट मिलने पर वह अपने भाई सिद्धांत कपूर (siddhanth Kapoor) के साथ घर से बाहर कुछ जरूरी सामान लेने के लिए निकली जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रही है। 

मास्क पहनकर घर का राशन लेने निकली श्रद्धा
इस तस्वीर को श्रद्धा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह सिद्धांत के साथ मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Groceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on May 27, 2020 at 10:06pm PDT

इसे शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है कि 'एडवेंचर सिद्धांत भैया के साथ'। जिसपर सिद्धांत ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि 'मजा आया ना, हमें ये रोज करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)’।

सिद्धांत कपूर भी साथ आए नजर
बता दें कि श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत के साथ घर राशन लेने के लिए बाहर निकली हैं। वहीं सबसे दिलचस्प बात बयह है कि मास्क की वजह से उनके आस- पास के लोग श्रद्धा और सिद्धांत को पहचान भी नहीं पाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Eid Mubarak 🌙💜

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on May 24, 2020 at 12:07pm PDT

वहीं हाल ही में श्रद्धा ने एक अलग अंदाज में अपने फैंस को ईद (Eid 2020) की मुबारकबाद देते हुए नजर आईं थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.