Wednesday, May 31, 2023
-->
shruti haasan slam celebs who celebrated vacation in maldives jsrwnt

शोभा डे के बाद मालदीव वेकेशन पर जाने वाले सेलेब्स पर भड़कीं श्रुति हासन, कही ये बात..

  • Updated on 4/21/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच कुछ सितारे मालदीव या किसी और जगह छुट्टियां बिताने गए हुए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे सितारों की एक्ट्रेस श्रुति हासन  (Shruti haasan) ने आलोचना की है।

श्रुति ने कहा कि वे किसी को जज नहीं करना चाहती हैं, लेकिन देश में फैली महामारी और ऐसे दुखद माहौल में छुट्टियां मनाने के लिए जाना असंवेदनशील है। आगे उन्होंने ये भी कहा- 'मुझे खुशी है कि उन्होंने छुट्टियां मनाईं, उनके पास  इसका अधिकार है। लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर मानती हूं कि ये ऐसा वक्त नहीं है कि आप बिना मास्क के पूल में जाएं। समुद्र किनारे मस्ती करें। ये सभी के लिए मुश्किल वक्त है और कुछ लोगों के ये बहुत ही कठिन परिस्थितियां हैं।'

OMG: कंगना रनौत की नवरात्रि व्रत की थाली में दिखी प्याज, ट्रोल होने पर दिया ये जवाब

श्रुति हासन से पहले हाल ही में राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने भी वेकेशन पर जाने वाले सितारो की क्लास लगाई थी।महाराष्ट्र (maharashtra) और दिल्ली (delhi) में रोजाना कोरोना (coronavirus) के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लगातार सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों में कई बड़े सेलेब्स इस जानलेवा वायरस के चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति बद से बद्तर हो रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)

गौरतलब है कि कुछ बॉलीवुड सितारे लॉकडाउन के मद्देनजर गोवा और मालदीव एन्जॉय करने चले गए हैं। शोभा डे ने एक शख्स की पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- जितने भी लोग इस समय गोवा और मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं उन्हें बता दूं कि ये महामारी का समय है। असंवेदनशील और बेवकूफ ना बनें। अपनी ऐश और आराम की फोटोज सोशल मीडिया पर डालना बंद करें। आप ऐसा कर के सिर्फ ये साबित कर रहे हैं कि आप दिमाग से बेवकूफ हैं। यही नहीं अंधे और बहरे भी हैं। ये आपके इंस्टाग्राम नंबर्स को बूस्ट करने का समय नहीं है। ये दौर लोगों की मदद करने का है और अगर आप ऐसा नहीं कर रहे तो कम से कम शांत हो जाएं और अपने घर पर रहें। मगर ये फोटोज डालने का समय तो बिल्कुल नहीं है। ये कोई फैशन वीक नही है और न ही किंगफिशर कैलेंडर का समय है।

​​​​​​​विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, छेड़छाड़ के मामले में दी एड-इंटरिम रिलीफ

आपको बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, दिशा पटानी और सार अली खान बाहर घूमने गए हुए हैं और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कर रहे हैं। 

वहीं दिशा पटानी अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ संग मालदीव गई हैं और वहां से बिकनी में फोटो पोस्ट भी की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

 

सारा अली खान अपने भाई और मां के साथ कशमीर की वादियों में मजे कर रही हैं।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं, वे अपनी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित सहित कई दोस्तों के साथ छुट्टियों की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.