Sunday, Sep 24, 2023
-->
shweta bachchan nanda dedicates a post ritu nanda says will miss you

श्वेता बच्चन को आ रही है सास की याद, ऋतु संग शेयर की ये प्यारी तस्वीर

  • Updated on 1/20/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (rishi kapoor) की बहन और अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (shweta bachchan) की सास ऋतु नंदा (ritu nanda) का 14 जनवरी 2020 को निधन हो गया था। 71 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋतु के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर थी।

अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Will miss you dearly ♥️

A post shared by S (@shwetabachchan) on Jan 18, 2020 at 7:46pm PST

श्वेता ने सास ऋतु का निधन होने पर जताया दुख
वहीं अब हाल ही में श्वेता ने अपनी सास के जाने पर दुख जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सास के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर को कैप्शन देते हुए श्वेता ने लिखा है- मैं आपको काफी ज्यादा मिस करूंगी।

ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में हुआ निधन
वहीं खबरों की मानें तो पिछले लंबे समय से वो कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। बता दें उन्हें साल 2013 में कैंसर हुआ था। वहीं आपको ये भी बता दें की ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My dearest may your soul Rest In Peace 🙏💕🌸

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Jan 13, 2020 at 8:57pm PST

रिद्धिमा और नीतू ने ऋतु नंदा के निधन की दी थी जानकारी
इस बात की जानकारी ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर (riddhima kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। उन्होंने अपनी बुआ की तस्वीर शेयर की और लिखा था- मेरी बुआ सबसे दयालु थी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। वहीं ऋषि की पत्नी नीतू कपूर (neetu kapoor) ने भी तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- ऋतु मेरे बहुत करीब थी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.