Wednesday, May 31, 2023
-->
sidharth malhotra kiara advani celebrate first holi after marriage

शादी के बाद Kiara Advani ने सेलिब्रेट की पहली होली, पति संग बेहद स्टाइलिश नजर आईं एक्ट्रेस

  • Updated on 3/9/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी  अब हमेशा के लिए एकदूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। वहीं शादी के बाद कपल ने अपनी पहली होली सेलिब्रेट की है। दोनों ने मुंबई में एक अपार्टमेंट में होली पार्टी अटेंड की। इस बीच दोनों एक साथ बेहद ही कूल लुक में नजर आए। 

कियारा आडवाणी ने सेलिब्रेट की अपनी पहली होली
कियारा आडवाणी ने शादी के बाद अपने दोस्तों और पति संग पहली होली मनाई। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लू कलर की डेनिम में नजर आई। कियारा ने सफेद कलर की शॉर्ट शर्ट पहनी हुई थी। इस ड्रेस के साथ कियारा ने अपने बालों को ओपन किया हुआ था और वाइट फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ था। जो एक्ट्रेस के लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था। सिद्धार्थ ने अपनी मिसेज के साथ यह फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया। एक्टर ने लिखा  "श्रीमती जी के साथ पहली होली"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

आपको बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी हेल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए होली की विशेज दी थी। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा के चेहरे पर शादी की ग्लो साफ तौर पर नजर आ रहा है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.