Tuesday, Jun 06, 2023
-->
singer sonu nigam in international kullu dussehra 2019

सोनू निगम को पहाड़ों से है बेहद लगाव, कहा- 'पहाड़ मेरे डीएनए में, पहाड़ी गाना गाना चाहता हूं'

  • Updated on 10/15/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) चर्चा में बने रहते हैं। इस एक्टर की मधुर आवाज सब ही के दिलों पर राज करती है। हाल ही में इंटरनेशनल दशहरा उत्सव 2019 में सोनू ने शिरकत की। इस उत्सव के दौरान सोनू ने एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्म के गाने गाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Continuation of the Boy's trip... Barcelona #lifeofanartiste #gratitude #travelstoke #travellingthroughtheworld

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on Sep 26, 2019 at 5:36am PDT

सोनू निगम ने बताया पहाड़ों से है बेहद लगाव
वहीं इस उत्सव के दौरान सोनू ने कहा कि पहाड़ मेरे डीएनए में, पहाड़ी गाना गाना चाहता हूं। बता दें सानू की परिवारिक पृष्ठभूमि पहाड़ी है और इसलिए पहाड़ उनके डीएनए में हैं। सोनू ने ये भी बताया कि वह पहाड़ी को पसंद करते हैं और पहाड़ों से उनको बहुत लगाव और प्यार है। यही कारण है कि अगर हिमाचल में फिल्में बनती हैं तो वह उनमें गाना गाना चाहते हैं। सोनू ने कहा कि हिमाचल से उनके लगाव के कारण ही वह पिछले चार दिन से हिमाचल के अलग-अलग स्थानों और मंदिरों में घूमकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

सोनू निगम ने देश का नाम किया रोशन, विदेश जाकर जीता ये अवार्ड

सोनू ने ए आर रहमान के साथ काम करने से किया था मना
इसके अलावा सोनू अकेले ऐसे सिंगर है, जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड् विजेता संगीतकार ए आर रहमान के साथ काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें ए आर रहमान के गाने के बोल बहुत ही बेतुके लगे। 

Pics: इस हालत में भारत वापस लौटे सोनू निगम

इस वजह से था सोनू को बचपन से ही गाने का शोक
सोनू निगम को बचपन से ही गाने का शोक है। चार साल की उम्र से वह गाते आ रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने पिताजी के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था। तभी से शादियों और पार्टियों में वे अपने पिताजी के साथ गाने लगे। कुछ और बड़े होने पर वे संगीत प्रतियोगितओं में भाग लेने लगे। 

comments

.
.
.
.
.