Friday, Sep 22, 2023
-->
singer udit narayan speaks on bihar flood

पंकज त्रिपाठी के बाद अब उदित नारायण ने बिहार बाढ़ पर जताया दुख, कहा- उड़ गई रातों की नींद

  • Updated on 10/2/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार में बाढ़ के चलते वहां रह रहे लोगों को कई मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर पटना पर दिख रहा है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड से अभिषेक बच्चन (Abhishek bachchan) सहित पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने बिहार में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई थी। अब मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit narayan) ने इसे लेकर दुख व्यक्त किया है।

रानू मंडल पर हिमेश हैं इस कदर मेहरबान, अब उदित नारायण के साथ दिया चांस!

बिहार बाढ़ पर उदित नारायण ने जताया दुख
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण (Udit Narayan) ने बिहार बाढ़ पर दुख जताते हुए कहा, "बिहार में आज जो हालत हो रही है उसे देख मुझे बेहद दुख होता है। बिहार बाढ़ पर मुझे रोना आता है। इसके बारे में सोचकर कई रातें मुझे नींद नहीं आई। आदमी बड़ा हो या छोटा, इंसान कहीं भी रहे एक दूसरे के दुख को समझना चाहिए"।

सुरो के सरताज उदित नारायण को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुई एफआईआर

बाढ़ के कारण जनजीवन हो गया है ठप
बता दें बिहार में जनजीवन ठप हो गया है। बाढ़ के कारण सड़कों पर इतना पानी भरा हुआ है कि लोगों को जरा सी दूरी पर जाने के लिए भी किसी न किसी वाहन की जरूरत पड़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां करीब 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसी के साथ खबरे ये भी हैं कि भारी बारिश और बाढ़ से अब तक बिहार में कई लोगों की जान जा चुकी है। 

B'day Special: सुरों के बेताज बादशाह उदित नारायण, पहली पत्नी को पहचाने से कर दिया था इंकार

अभिषेक बच्चन ने भी जताई थी चिंता
इससे पहले अभिषेक बच्चन ने बिहार बाढ़ पर चिंता जताई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "इस समय में मजबूत रहें बिहार। #Biharflood। अभिषेक के इस ट्वीट को कई लोगों ने लाइक किया है। लेकिन अभी तक उन्होंने कोई भी आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की है। वहीं यूजर्स अभिषेक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, "आप पहले हैं जिसने बिहार के लिए चिंता जताई है। अगर आप उनके लिए कुछ कर सकते हैं तो जरूर करिए। 

डूबते बिहार की मदद के लिए अभिषेक बच्चन सहित सामने आए ये सितारे..

इसी के साथ बिहार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर पंकज त्रपाठी ने भी बिहार के लिए चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने ट्वीट किया, "बिहार को हम सब की मदद की जरूरत है। साथ ही उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया इस लिंक में मुख्यमंत्री राहत कोष की डिटेल है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.