Friday, Sep 29, 2023
-->
smita-patil-birthday-special-unknown-facts-and-superhit-songs-of-them

B'day Spl: स्मिता पाटिल की मौत के बाद रिलीज हुई थीं 14 फिल्में, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

  • Updated on 10/17/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। खूबसूरत आंखों और सांवली सूरतिया वाली स्मिता पाटिल अपने समय में जवां दिलों की धड़कन हुआ करती थी। उन्होंंने अपनी बड़ी बड़ी आखों से सबको दिवाना बना रखा था। 17 अक्टूबर, 1956 को पुणे में जन्मी स्मिता केवल 31 साल की उम्र में 13 दिसम्बर, 1986 को दुनिया से अलविदा कह गई थी।

- ये ऐसी अभिनेत्री थी जिनकी डेथ के बाद 14 फिल्में रिलीज हुईं थीं। उनकी आखिरी फिल्म 'गलियों का बादशाह' थी।

Navodayatimes-स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में ऐसी फिल्में कीं, जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में यादगार बन गईं। जिनमें ‘भूमिका’, ‘मंथन’, ‘मिर्च मसाला’, ‘अर्थ’, ‘मंडी’ और ‘निशांत’ जैसी फिल्में शामिल हैं, तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन संग ‘नमक हलाल’ और अन्य फिल्म ‘शक्ति’ भी शामिल हैं।

#MeToo: चित्रागंदा सिंह ने बताया मेरे साथ हुआ बुरा, नवाजुद्दीन मूक बने देखते रहे

- स्मिता पाटिल के नाम पर फिल्मी दुनिया में आज भी 'स्मिता पाटिल अवॉर्ड' दिया जाता है। स्मिता को 'पद्म श्री' पुरस्कार और दो बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा पांच बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Navodayatimes- स्मिता पाटिल के प्रेम के चर्चे अभिनेता राज बब्बर संग चले। इसको लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। राज बब्बर पहले से ही विवाहित थे। उनके दो बच्चे भी थे। स्मिता की मां ने इस रिश्ते को नकार दिया था पर स्मिता और राज बब्बर ने तब लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। उस समय यह बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। राज बब्बर के दो बेटे हैं। उनकी पहली पत्नी नादिरा से आर्य बब्बर और स्मिता से प्रतीक बब्बर।

बॉलीवुड के इन सितारों ने 'कुछ-कुछ होता है' के इवेंट में पहुंचकर बांधा समां, देखें Video

- फिल्मों में आने से पहले स्मिता पाटिल बंबई दूरदर्शन चैनल पर मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। समाचार पढ़ने से पहले उनके लिए साड़ी पहनना जरूरी होता था, मगर स्मिता को तो जींस पहनना अच्छा लगता था, तो अक्सर समाचार पढ़ने से पहले वह जींस के ऊपर साड़ी लपेट लेती थीं।

Navodayatimes- एक बार फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई। उन्हें लगा कि स्मिता में काम करने का हुनर है और उन्हें काम देना चाहिए फिर उन्होंने स्मिता को अपनी फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका दिया।

- स्मिता यह चाहती थीं कि मौत के बाद उन्हें शादीशुदा की तरह सजाया जाए। तब अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने उन्हें तैयार किया था।

#MeToo: दीपिका के फाउंडेशन मेंबर पर भी लगा आरोप, कपंनी ने दिखाया बाहर का रास्ता

- बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो सप्ताह बाद उनकी मौत हुई थी। यह कहा जाता था तब उचित देखरेख न होने से स्मिता की मौत हुई थी। हालांकि, उनका अचानक से मरना अब तक एक रहस्य बना हुआ है।

- स्मिता की मौत के बाद उनके शव को तीन दिन तक बर्फ में रखना पड़ा था, क्योंकि उनकी बहन अमेरीका में रहती थीं और उन्हें आने में समय लगा था।

सुनिए स्मिता के कुछ खूबसूरत गानें- 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.