Monday, Jun 05, 2023
-->
sonakshi sinha and shatrughan sinha starer song jarurat is out now sosnnt

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर अशारुप गाना 'जरूरत' आज हुआ रिलीज

  • Updated on 10/1/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गुजर जाएगा इस गाने के निर्माता अब एक और खूबसूरत सॉन्ग हमारे समक्ष लेकर आ रहे हैं। इस समय की बढ़ती अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए बियॉन्ड म्यूजिक और व्हाइट बिलियनेयर रिकॉर्ड्स के सहयोग से रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक ने 'जरूरत' सॉन्ग रिलीज कर एक म्यूजिकल इनीशियेटव की शुरुआत की है। यह गाना अनिवार्य रूप से अशारूपी अभियान है। इस गाने में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इसका कथन करते हुए नजर आएंगे। पहली बार एक म्यूज़िक पहल में पिता - पुत्री की यह जोड़ी नजर आएगी।

सोनाक्षी के Video पर किया था आपत्तिजनक कमेंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एच. ई डॉ किरण बेदी, पद्मा विभूषण डॉ सोनल मानसिंह (सांसद के सदस्य), लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, और एनी चियोंग ड्रोलमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन चेहरे इस म्यूज़िक वीडियो में नजर आएंगे। श्रवण पुंडीर द्वारा लिखित इस आगामी प्रेरणादायक ट्रैक को सिमरन चौधरी, अजय केसवानी, श्रुति अनवाइंड, रैपर मुफाड़ और वायलिना जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने रेंडर किया है। इस गाने को रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक के संस्थापक और प्रबंधक निर्देशक वरुण प्रभुदयाल गुप्ता, और बियॉन्ड म्यूज़िक के संस्थापक विरल मोटानी द्वारा क्यूरेट किया गया है। इस नॉवेल इनिशियेटिव को वरुण प्रभूदयाल गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

इस गाने के रिलीज को लेकर उत्साहित शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि " हमें इस गाने और उसके नरेशन के प्रति लोगों की प्रतक्रिया जानने का बेसब्री से इंतज़ार है। यह गाना , इसका नरेशन और रैप  बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। ज़रूरत यह गाना लोगों के लिए एक आशा की किरण है जो हमारे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता है। इस म्यूजिक इनिशियेटिव से जुड़े सभी कलाकारों को बहुत सारी शुभकामनाएं।  'जरूरत' यह आज की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को एक दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करेगा।' 

नेपोटिज्म को लेकर सोनाक्षी ने साधा कंगना पर निशाना, कहा- उनकी बहन संभालती है सारे काम...

वरुण प्रभुदयाल गुप्ता, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, रिपब्लिक ऑफ म्यूजिक और बियॉन्ड म्यूजिक के संस्थापक विरल मोटानी,  का मानना है कि "सभी को यह गीत को प्रस्तुत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अपने सहयोगियों - देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग चौहान, पाखी हेगड़े और मनोज लखियानी के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इस पहल के लिए हमपर विश्वास किया। हम उम्मीद करते हैं कि इस गाने द्वारा दिए गए संदेश का प्रभाव सभी घरों पर पड़े। 'जरूरत' यह गाना अब सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.