Monday, Jun 05, 2023
-->
sonakshi sinha get engage shared pictures while flaunting the engagement ring

सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, कुछ ऐसे एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आई नजर

  • Updated on 5/9/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। शादियों का सीजन चल रहा है, हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके बाद अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नंबर आ गया है। जी हां सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दरअसल, सोनाक्षी ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपनी अंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन फोटोज में वो बहुत खुश नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने किससे सगाई की है अभी यह तो पता नहीं चला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फोटोज शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- मेरे लिए बड़ा दिन...मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है जो सच हो रहा है...मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था। इन फोटोज को देखकर फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वह शख्स कौन है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 बता दें कि सोनाक्षी काफी लंबे समय से जहीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इसको लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.