Wednesday, May 31, 2023
-->
sonam kapoor baby shower bash pictures viral on social media

सोनम कपूर की हुई गोद भराई, बहन रिया ने शेयर की खूबसूरत फोटोज

  • Updated on 6/16/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं हैं। जबसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है तभी से उनकी फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सोनम का बेबी शॉवर हुआ। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।सोनम की बहन रिया ने भी गोद भराई की कई फोटोज शेयर की हैं।

सोनम इस समय अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। अब लंदन में ही सोनम की गोद भराई हुई है। बेबी शॉवर में खूबसूरत डेकोरेशन, फूल और चीज केक देखा जा सकता है। वहीं सोनम पिंक कलर की खूबसूरत गाउन ड्रेस में नजर आ रहीं हैं।

रिया कपूर ने बेबी शॉवर की अरेंजमेंट की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि सोनम का बेबी शॉवर गार्डन में हुआ है जहां पर गेस्ट के लिए गिफ्ट्स से लेकर नेपकिन सब चीजें कस्टमाइज हैं।

वहीं लियो कल्याण नाम के एक परफार्मर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के बेबी शॉवर की इनसाइड फोटो और वीडियो पोस्ट की। लियो कल्याण ने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उनका गाना मसक-कली गाया। 

बता दें कि साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई। शादी के बाद से सोनम फिल्मों से दूर हैं। 

comments

.
.
.
.
.