Thursday, Jun 08, 2023
-->
sonam kapoor is pregnant actress share her baby bump photo

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर की कई फोटोज

  • Updated on 3/21/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की फैशन आइकॉन (fashion icon) सोनम कपूर (sonam kapoor) अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और है। सोनम कपूर और आनंद आहुजा के घर खुशियां आने वाली है। जीं हा दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह खबर खुद सोनम ने अपने बेबी बंप की फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।

सोनम ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी। सोनम का फिल्मी करियर काफी बड़ा नहीं है लेकिन उनकी कुछ फिल्मों के किरदार बेहद दमदार हैं। इन्हीं में से एक बड़ी फिल्म 'नीरजा' थी। जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड मिला था। सोनम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'सांवरिया' से की थी। लेकिन इससे पहले बतौर सहायक निर्देशक वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के लिए काम कर चुकी थीं। 

comments

.
.
.
.
.