नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोनू निगम के बारे में हाल ही में खबर आई थी कि नेपाल के पोखरा में कॉन्सर्ट के दौरान उनके पीठ में तेज दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब बताया जा रहा है कि सोनू अस्पताल से डिस्चार्ज होकर भारत वापस लौट आए हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। सोनू को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिमा निगम भी साथ में नजर आईं। बता दें कि सोनू को काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर की जानकारी हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने दी थी। मैनाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि 'सोनू को अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती कराया गया है।
उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। MRI किया जा चुका है और हम अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के बाद ही पता चलेगा कि आगे उन्हें क्या ट्रीटमेंट दिया जाना है।'
Pics: चोट लगने के बाद भी वर्कआउट करती नजर आईं कैटरीना कैफ
वहीं 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले पर सोनू निगम ने भी निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया था। सोनू ने अपने बयान में सेक्युलर लोगों से कहा कि 'सुना है आप लोग बवाल मचा रहे हैं क्योंकि हमारे देश की सीआरपीएफ के कुछ जवान, कुछ 44 लोग या 440 लोग मारे गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर आप क्यों अफसोस कर रहे हैं, आप क्यों दुखी हो रहे हैं? आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे...और अफजल हम शर्मिंदा हैं...जैसे नारे फिर से लगाइए। इसमें दुख मनाने वाली क्या बात है?'
Video: तैमूर के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने पर फैन पर भड़कीं करनी कपूर
सोनू निशाना साधते हुए कहते हैं 'इस घटना पर दुख करना बीजेपी, आरएसएस और हिंदुत्ववादी संस्थाओं पर छोड़ दीजिए।' इसके बाद सोनू ने तंज भी कसते हुए कहा 'सीआरपीएफ के ही तो लोग थे आप दुःख मत मनाइए।' आपको बता दें सोनू निगम ने अपने इस वीडियो को नाम दिया है - Being Secular जो कि 1 मिनट 31 सेकेंड का है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं...
निकहत ने अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता
सरकार ने तय की पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST उपकर की सीमा
अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी को लेकर बोलीदाता अनिच्छुक
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूछा- भगोड़ों की निंदा करने पर भाजपा को दर्द...
अतीक अहमद को प्रयागराज ले जाने के लिए गुजरात की साबरमती जेल पहुंची UP...
भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें...
मोदी सरकार हमलावर कांग्रेस का राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में...
Bday Spl: जिस लड़की से खूब लड़ते-झगड़ते थे Ramcharan, उसी से हो गया...
परिणीति संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Raghav Chadha, रोका की...