Sunday, Dec 10, 2023
-->
sonu sood murti in kolkata durga puja sosnnt

दुर्गा पंडाल में लगाई गई सोनू सूद की मुर्ति, जानें क्या बोले एक्टर

  • Updated on 10/22/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लॉक डाउन (lockdown) के दौरान कई प्रवासी मजदूरों, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए फ्रेट लाइन में आकर मदद की थी और अब भी कर रहे हैं। ऐसे में वह इन जरूरतमंद लोगों के लिए एक मसीहा साबित हुए हैं। वहीं अब सोनू सूद (sonu sood) के इस नेक काम को के लिए अब उनके चाहने वालों ने उन्हें भगवान का दरजा दे दिया है। 

जल्द आएगी सोनू सूद की Biopic, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

दुर्गा पंडाल में लगाई गई सोनू सूद की मुर्ति
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा (durga puja 2020) के खास मौके पर एक्टर के चाहने वालों ने दुर्गा मां की जगह सोनू की मुर्ती को स्थापित किया है। कोलकता के एक पंडाल में सोनू सूद की मुर्ती लगाई लगी है। इस बात की जानकारी प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन ने दी है।

उन्होंने कहा कि 'सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगाई गई है  ताकि सभी उनसे प्रेरित हो सके और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आएं।' इसी के साथ मुर्ती की कई ,सारी फोटो भी सामने आई हैं जो अब सोशल मीडिया पर आग की फैल रही हैं।

बता दें कि पंडाल में जो मूर्तियां लगाई गई हैं उसमें सोनू सूद के अलावा कोरोना वारस से प्रभावित हुए लोगों का दर्द भी बयां किया गया है। इन मूर्तियों के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे कोरोना काल में मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जा रहे हैं। वहीं साइकिल चलाती हुईं बेटियां भी दिखाई गई हैं। वहीं वहीं जब सोनू सूद ने खुद की मुर्ति देखी तो वह बेहद भावुक हो गएं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'उन्होंने ट्वीट करके लिखा- मेरा अब तक का सबसे बड़ा अवॉर्ड है।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.