Monday, Jun 05, 2023
-->
sophie turner and joe jonas maldives honeymoon pictures

प्रियंका के जेठ- जेठानी मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

  • Updated on 7/18/2019

नई दिल्ली टीम डिजिटल। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका का शादी के बाद ये पहला जन्मदिन है, जो वे अपने पति के साथ मना रही हैं। वहीं बाद करें प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (sophie turner) की तो वे भी इन दिनों अपने पति जो जोनस (Joe Jonas) के साथ वेकेशन पर है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Paradise ☀️🌊✨ such a magical place #discoversoneva

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on Jul 14, 2019 at 5:07am PDT

न्यूलीवेड कपल मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। वहीं इनमें समंदर के खूबसूरत नजारे दिख रहे हैं। यह जो और सोफी का दूसरा हनीमून है।फर्स्ट हनीमून पर दोनों कैलि‍फॉर्निया गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mr and Mrs Jonas 📸 @corbingurkin

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on Jul 3, 2019 at 8:34pm PDT

बता दें कि पिछले दिनों पीसी जोनस परिवार की शादी में शामिल हुई थी। सोफी टर्नर और जो जोनस ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I found happiness. 🏝😎♥️#discoversoneva

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on Jul 14, 2019 at 5:15am PDT

दूसरी बार की शादी

इसके बाद दोनों ने दूसरी बार 15 जुलाई को एक भव्य समारोह में फिर शादी की थी। जो और सोफी भी प्रियंका और निक की शादी की तरह अपनी शादी भव्य तरीके से करना चाहते थे। शादी में सजावट के लिए काफी पैसे खर्च किए गए थे। इसी के साथ दोनों के लिए एक स्पेशल केक का भी इंतजाम किया गया था। शादी में सोफी टर्नर ने खूबसूरत व्हाइट गाउन पहना था। इस वेडिंग गाउन बनाने में 1050 घंटे तक लगे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It’s in the air.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jun 27, 2019 at 1:52pm PDT

प्रियंका- निक की शाही शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की थी। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस हाई प्रोफाइल शादी में वर-वधु के परिजनों के साथ ही बाॅलीवुड व हाॅलीवुड की कई नामी हस्तियों के शामिल हुए थे। अगर बात करें उमैद पैलेस के एक दिन के किराए की तो आपको बता दें कि पैलेस के एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर यानि 43 लाख रुपए है। उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। 1943 में बना यह पैलेस 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.