Saturday, Dec 09, 2023
-->
south actor 16 years old daughter committed suicide

साउथ के मशहूर एक्टर की 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

  • Updated on 9/19/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ इंडस्ट्री से एक बूरी खबर सामने आ रही है। साउथ के मशहूर एक्टर व कम्पोजर विजय एंटनी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की 16 साल की बेटी मीरा सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद एक्टर विजय और उनका पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि, अभी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। 


बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की बेटी के निधन की खबर करीबन 3 बजे आई थी। जिसके बाद विजय अपनी बेटी के कमरे में गए थे। तब उन्होंने मीरा को बेसुध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद वे  तुरंत उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इतनी छोटी सी उम्र में बेटी के इस कदम से विजय पूरी तरह से सदमे में हैं। वहीं, साउथ इंडस्ट्र को भी एक्टर की बेटी के निधन से झटका लगा है। सभी उनकी बेटी को श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं। 


बता दें कि, विजय एंटनी बहुत ही मशहूर कंपोजर हैं। उन्होंने तमिल सिनेमा में खूब काम किया है।  बेटी मीरा के अलावा अब उनकी छोटी बेटी लारा है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.