Tuesday, Sep 26, 2023
-->
suhana khan birthday wishes mother gauri khan

आर्यन की गिरफ्तारी के बीच सुहाना खान ने इस खूबसूरत तरीके से किया मां गौरी को बर्थडे विश

  • Updated on 10/8/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का आज 51वां बर्थडे है। लेकिन इस बार गौरी थोड़ा परेशान हैं क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान एनसीबी की हिरासत में है। इसी बीच गौरी की बेटी सुहाना खान ने सोसल मीडिया पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मां और पापा की एक पुरानी फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में शाहरुख और गौरी दोनों ही रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में सुहाना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

बता दें कि आर्यन खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई की एक अदालत ने आर्यन समेत 8 लोगों की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि अगले 14 दिनों तक आर्यन न्यायिक हिरासत में रखे जा सकते है। हालांकि 8 अक्टूबर को फिर से इस मामले पर सुनवाई होगी।

बता दें कि मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में एक अवैध चल रही पार्टी पर NCB ने छापा मारा था। जहां से आर्यन खान,अरबाज मर्चेंट,मुनमुन धमेचा आदि को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद से आर्यन लगातार चर्चा में है। 

मालूम हो कि आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि आर्यन को मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने क्रूज पर 1300 लोगों में से 8 लोगों में से 8 लोगों को ही गिरफ्तार करके पूछताछ करने पर सवाल खड़ा किया। दूसरी तरफ NCB ने दावा किया है कि आर्यन खान के मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो भी मिली है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.