नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा के लिए पिछला साल बेहद निराशाजनक रहा है। साल 2022 में कई फिल्में अच्छे खासे बजट के बावजूद लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाईं हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'बेशर्म रंग' सॉन्ग से उपजा यह विवाद फिल्म को बॉयकॉट करने तक पहुंच गया है। कई लोग इस फिल्म को न देखने और बहिष्कार करने का मांग पर अड़े हुए है। अब इस मामले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा है कि वह इस बायकॉट ट्रेंड को रोक सकते हैं।
सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से की अपील दरअसल बीते कल यानी 5 जनवरी को सुनील शेट्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। जिस दौरान अभिनेता ने योगी से अपील करते हुए कहा कि वह इस बायकॉट ट्रेंड को रोक सकते हैं।आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा को लेकर अब लोगों का रवैया बदल रहा है। लोग बॉलीवुड की जगह साउथ सिनेमा को तवज्जो देने लगे हैं। वहीं यदि पिछले साल की ही बात की जाए तो यह साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। सुनील शेट्टी ने इस बारे में सीएम योगी से बात की है।
आज मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ 'नए उत्तर प्रदेश' में फिल्म क्षेत्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई। सभी का हृदय से धन्यवाद! pic.twitter.com/oiFsGKsfFC — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2023
आज मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ 'नए उत्तर प्रदेश' में फिल्म क्षेत्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई। सभी का हृदय से धन्यवाद! pic.twitter.com/oiFsGKsfFC
हैशटैग हटाना बेहद जरूरी सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा कि 'करीब 99 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है। सभी लोग दर्शकों के दिलों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।' अभिनेता ने आगे कहा कि 'बॉलीवुड की छवि के लिए इस हैशटैग (#BoycottBollywood) को हटाना बेहद जरूरी है, और आपके कहने से ये रुक सकता है।'
कलंक को दूर करना होगा अभिनेता ने आगे कहा कि 'जिस तरह से टोकरी में एक सड़ा हुआ फल हो सकता है सारे नहीं, ठीक उसी तरह से हम सभी एक जैसे नहीं है। इसीलिए इस कलंक को दूर करना बेहद जरूरी है। इस संदेश को पीएम तक भी जरूर पहुंचाया जाए।'
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?
क्या अब भी बच सकती है महुआ की संसद सदस्यता! जानें क्या है ऑप्शन
महुआ मोइत्रा मामले से I.N.D.I.A को मिली मजबूती! कांग्रेस- TMC आए करीब
प्रधानमंत्री वर्ल्ड लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर, BJP ने मोदी...
PM मोदी ने छापेमारी के बाद कांग्रेस सांसद पर कसा तंज
आदित्य-एल1 ने सूर्य की पहली पूर्ण डिस्क तस्वीरें खींचीं
महुआ मोइत्रा ने अपने निष्कासन पर कहा- ‘कंगारू अदालत' ने बिना सबूत...
अखिलेश यादव का कटाक्ष- विपक्षी सांसदों की सदस्यता छीनने के लिए...
प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के खिलाफ किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग...