Monday, Mar 20, 2023
-->
sunil grover and salman hrithik sonam also suffered serious illness at young age

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सलमान, रितिक, सोनम सहित ये सेलेब्स भी जूझ रहे गंभीर बीमारी से

  • Updated on 2/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एक अस्पताल से हार्ट सर्जरी करवाई है। सुनील ग्रोवर सभी के फेवरेट हैं। यह खबर सुनकर सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

एक वेब सीरीज की शूटिंग करते वक्त सुनील ग्रोवर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी। अब सर्जरी के बाद सुनील की हालत में काफी सुधार है।

बता दें कि सुनील ग्रोवर से पहले भी ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्हें छोटी उम्र में बड़ी बीमारियों से जूझना पड़ा। आइए बताते है ऐसे सेलेब्स के बारे में-

सलमान खान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई सालों से ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नाम की लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की नसों में असहनीय दर्द उठता है। सलमान एक इंटरव्यू के दौरान खुद बता चुकें हैं कि उन्हें इस बीमारी के कारण कई बार सुसाइड करने का ख्याल आ चुका है।

रितिक रोशन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

20 साल की उम्र में रितिक स्कोलियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते उन्हें डांस करने और दौड़ने की अनुमति नहीं थी। बीमारी का पता लगने के एक साल बाद रितिक ने दौड़ने का मन बनाया और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने लगे। लगातार दौड़ते हुए रितिक ने खुद इस बीमारी से छुटकारा पा लिया।

निक जोनस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक ऐसे सिलेब्रिटी हैं, जो 13 साल की उम्र से टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं, जो बेहद खतरनाक है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर भी महज 17 साल की उम्र से टाइप-1 डायबटीज सी पीडित हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है जिससे हड्डियों में दर्द बना रहता है। ये परेशानी सबसे पहले रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है जो बाद में शरीर के बाकी हिस्सों पर असर करती है।

शमिता शेट्टी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी पिछले कई सालों से कोलाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। बिग बॉस 15 शो के दौरान भी शमिता की बीमारी के कारण उन्हें अलग खाना भेजा जाता था।

कांटा लगा से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरिवाला एपिलेप्सी सीजर्स की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को समय-समय पर मिर्गी के दौरे पड़ते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.