Wednesday, Oct 04, 2023
-->
sunil-grover-heart-surgery-done-now-he-is-improving-and-will-discharged-soon

एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं सुनील ग्रोवर, ब्लॉकेज के कारण हुई हॉर्ट सर्जरी

  • Updated on 2/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने मुंबई के एक अस्पताल से हार्ट सर्जरी करवाई है। सुनील ग्रोवर सभी के फेवरेट हैं। यह खबर सुनकर सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक वेब सीरीज की शूटिंग करते वक्त सुनील ग्रोवर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी। अब सर्जरी के बाद सुनील की हालत में काफी सुधार है।

सुनील एक हफ्ते से मुम्बई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (Asian Heart Institute) अस्पताल में भर्ती हैं। ब्लॉकेज के कारण उनकी हॉर्ट सर्जरी करनी पड़ी। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अब सुनील ग्रोवर की तबीयत ठीक है और ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला किया है। 

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सलमान, रितिक, सोनम सहित ये सेलेब्स भी जूझ रहे गंभीर बीमारी से

सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शोज में विभिन्न किरदार निभाकर सबके फेवरेट बन गए। यही नहीं सुनील, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ मैं हूं ना (2004) (Main Hoon Na), आमिर खान (Aamir Khan) के साथ गजिनी (2008) (Ghajini), सलमान खान (Salman Khan) के साथ भारत (2019) (Bharat), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ बागी (Baaghi) (2016), विशाल भारद्वाज की पटाखा (2018) जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं।

इसके अलावा सुनील ग्रोवर हाल ही में अमेजॉन की विवादित वेब सीरीज तांडव और जी5 की वेब सीरीज सनफ्लावर में भी नजर आए थे।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.