Saturday, Mar 25, 2023
-->
sunny leone funny moments with kapil sharma sosnnt

जिसकी है पूरी दुनिया दीवानी, क्या आपको पता है वह गूगल पर किसे करती हैं सबसे ज्यादा सर्च?

  • Updated on 5/14/2020

नई दिल्ली / टीम डिजिटल। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) हाल ही में 39 साल की हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां भी दी। वहीं सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो (video) शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा भी किया। वहीं लॉक डाउन (lockdown) में आए दिन सनी अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। 

गूगल पर सनी को किया जाता है सबसे ज्यादा सर्च
इसी के साथ वे अपनी हॉट तस्वीरों से इंस्टाग्राम का तापमान बढ़ाती हुई भी नजर आती हैं। 

वहीं भारत में सनी लियोन की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि लोग गूगल पर भी सबसे ज्यादा सनी लियोन को ही सर्च करते हैं। जी हां, गूगल पर सनी लियोन को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता है जिसे पूरी दुनिया सर्च कर रही है वह किसे सर्च करती हैं।

सनी किसे करती है गूगल पर सर्च?
कुछ समय पहले जब सनी कपिल शर्मा के शो  (Kapil Sharma show) पर आई तो कपिल के उनसे सवाल पूछा कि आपको तो पूरा देश सर्च कर रहा है, आप किसको सर्च करती हैं। 

वहीं जवाब में सनी कपिल की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि इस साल की तो लिस्ट में आपका नाम भी शामिल था? मोस्ट सर्चिंग पीपलइं गूगल में? इसके बाद कपिल शर्मा जाते है और भी सनी हंसने लगती हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.