नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुशांत (Sushant Singh Rajput) केस में जहां एक तरफ एम्स मेडिकल बोर्ड द्वारा सीबीआई की दी गई रिपोर्ट से हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ कदम उठाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है।
गिरफ्तारी के पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब श्वेता ने रिया की इस एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में श्वेता ने रिया द्वारा कराई गई इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।
सुशांत केस: AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से परेशान विकास सिंह, उठाएंगे ये कदम
रिया ने प्रियंका सिंह कीर्ति पर लगाए थे ये आरोप रिया चक्रवर्ती ने इस एफआईआर में आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रियंका ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। इसके साथ ही रिया का कहना था कि प्रिस्क्रिप्शन में जो दवाएं लिखीं थीं वो प्रतिबंधित हैं और नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक अधिनियम 1985 के तहत आती हैं। रिया ने कहा था कि इस मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के पांच दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए।
Sushant Case: इस बड़ी साजिश के तहत बनाए गए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स
जेल में हैं रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती फिलहाल ड्रग केस में 8 सितंबर से मुंबई की भायखुला जेल में बंद हैं। आज रिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने वाली थी लेकिन सुनवाई के बाद इसे 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ, रिया के वकील, सतीश मानेशिंदे भी उनकी जमानत की कोशिश में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि आज रिया की जमानत याचिका पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं...
निकहत ने अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता
सरकार ने तय की पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST उपकर की सीमा
अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी को लेकर बोलीदाता अनिच्छुक
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूछा- भगोड़ों की निंदा करने पर भाजपा को दर्द...
अतीक अहमद को प्रयागराज ले जाने के लिए गुजरात की साबरमती जेल पहुंची UP...
भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें...
मोदी सरकार हमलावर कांग्रेस का राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में...
Bday Spl: जिस लड़की से खूब लड़ते-झगड़ते थे Ramcharan, उसी से हो गया...
परिणीति संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Raghav Chadha, रोका की...