नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। उनकी फिल्म 'एमएसधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक है जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी के रूप में सुशांत सिंह ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था और इस किरदार को हमेशा के लिए अमर बना दिया।
दोबारा रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म किस दिन रिलीज होगी, तो आपको बता दें कि 12 मई 2023 को एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को आप एक बार फिर से सिनेमाघरों में देख सकते हैं। यह फिल्म सुशांत के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। हाल ही में डिज्नी स्टार के हेड बिक्रम दुग्गल ने बताया कि "एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी स्टार स्टूडियोज के साथ दुनियाभर के भारतीयों के लिए बेहद खास फिल्म रही है जो इंडियन क्रिकेट के बेहतरीन कप्तान की प्रेरणादायक जर्नी को पर्दे पर दिखाती है। इसे दोबारा रिलीज करने का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के सबसे खास लम्हों को दोबारा से जीना है।"
इस फिल्म में सुशांत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी नजर आईं थी। वहीं 14 जून 2020 को एक्टर ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भी उनके फैंस उन्हें बेहद याद करते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
दुनिया के अव्वल देश की तरह मतपत्रों के जरिये वोटिंग कराए भाजपा:...
राजस्थान के सीएम चेहरे का फैसला : भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को
डब्ल्यूएफआई चुनाव : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग पुनिया और...
ऐसे कानून की जरूरत कि CBI राज्यों की सहमति के बिना जांच कर सके:...
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव...
पुष्पा भारती को ‘यादें, यादें और यादें' संस्मरण के लिए व्यास सम्मान...
धीरज साहू के ठिकानों पर रेड जारी, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने को ASI को एक सप्ताह का और...
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
महबूबा ने अनुच्छेद 370 पर न्यायालय के फैसले को मौत की सजा बताया, उमर...