नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। आज सुशांत जिंदा होते, तो वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे होते। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। इस घटना ने बॉलीवुड सहित आम जनता सभी हैरान रह गए थे।
'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में वाहवाही लूटने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। सुशांत के पिता सरकारी नौकरी में थे। सुशांत सिंह की चार बहनें हैं, जिनमें से एक बहन मितु सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेटर भी रहीं।
सुशांत की मां का देहांत 2002 में हो गया था। सुशांत की स्कूलिंग पटना से हुई थी। स्कूलिंग के बाद सुशांत सिंह ने 2003 में AIEEE की परीक्षा दी और पूरे भारत में सातवां रैंक लाकर हंगामा मचा दिया था।
सुशांत ने दिल्ली स्थित दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। यही पर सुशांत ने जहां डांस के लिए कोरियाग्राफर शामक डावर का क्लास ज्वाइन किया, वहीं थिएटर के लिए बैरी जॉन का क्लास ज्वाइन कर लिया था। 3 साल तक इंजीनियर करने के बाद सुशांत ने पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई का रूख किया और अभिनय के क्षेत्र में संघर्ष करने लगे।
मुंबई में कई टीवी प्रोग्राम में काम करने के बाद सुशांत को जीटीवी पर प्रसारित सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल से सुशांत घर-घर में छा गए थे। इस सिरीयल के फेमस होने के बाद सुशांत को 'शुद्ध देसी रोमांस' में बतौर अभिनेता काम मिला।
सुशांत टीवी की दुनिया से फिल्मों में आए और अपनी एक्टिंग से पूरी फिल्म में छाए रहे। यही नहीं, सुशांत ने कई फिल्मों में बैक डांसर के रूप में भी काम किया।'शुद्ध देसी रोमांस' में प्यार की नई परिभाषा गढ़ने वाले सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले 'काई पो छे' में भी नजर आए थे।
चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर बनी फिल्म 'काई पो छे' में अपने अभिनय से क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीतने वाले सुशांत सिंह 'शुद्ध देसी रोमांस' को लेकर काफी सुर्खियों में रहे।
रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर, राहुल गांधी ने कसा PM मोदी पर तंज
सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार संगठनों ने की मोहम्मद जुबैर की...
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच फडणवीस ने दिल्ली में की अमित शाह...
सिसोदिया के आरोपों को उपराज्यपाल सक्सेना ने नकारा, केजरीवाल को लिखा खत
केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देखने आया गुजरात BJP का प्रतिनिधिमंडल, AAP...
PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से की मुलाकात
उदयपुर हत्याकांड के बाद तनाव, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शांति की...
अब और पुख्ता होगी आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा, लगेगा फुल बॉडी स्कैनर
मुकेश अंबानी का रिलायंस जियो से इस्तीफा, बेटे आकाश को सौंपी कमान
एमनेस्टी ने जुबैर की गिरफ्तारी पर कहा - भारत में मानवाधिकार रक्षकों...