Wednesday, Sep 27, 2023
-->

Video: धोनी की बायोपिक का पहला गाना 'बेसब्रियां' हुआ रिलीज

  • Updated on 8/24/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में धोनी की क्रिकेटर बनने के पीछे की मेहनत को दिखाया गया है। 

'फिल्मों में बंदर की तरह डांस करता है सलमान'

फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर इस गाने की एक फोटो भी शेयर की है।

गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और उनके भाई अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे है। कियारा आडवाणी इसमें साक्षी धोनी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा भूमिका चावला, अनुपम खेर भी फिल्म में अहम रोल है।

Video: जानना चाहेंगे, कौन है कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड..?

गाने में धोनी के रूटीन को दिखाया गया है। कैसे धोनी एग्जाम देने के बाद जल्दी-जल्दी अपने फ्रेंड्स की बाइक पर बैठकर रेलवे स्टेशन जाते थे। फिर वहां से ट्रेन पकड़ कर जल्दबाजी में कोचिंग सेंटर पहुंचते थे उसके बाद जो समय बचता था उसमें प्रेक्टिस थे।

Video में देखें कैसे Beat pe Booty पर थिरके KRK, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट!

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…
comments

.
.
.
.
.