Saturday, Apr 01, 2023
-->
sushant-singh-rajput-s-dog-fudge-dies-emotional-fans-remember-beautiful-bond

सुशांत सिंह राजपूत के डॉग Fudge की हुई मौत, इमोशनल हुए फैन्स ने याद किया खूबसूरत बॉन्ड

  • Updated on 1/17/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत के डॉग Fudge की बीते सोमवार को मौत हो गई। दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने दिल दहला देने वाली खबर ट्विटर पर शेयर की है। उसने एक पोस्ट में अपने और सुशांत सिंह राजपूत के साथ कुत्ते की कुछ पुरानी फोटोज पोस्ट कीं, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को इमोशनल कर दिया। 

“So long Fudge! You joined your friend’s Heavenly territory… will follow soon! Till then… so heart broken (sic)”। जैसे ही सुशांत के कुत्ते की मौत की खबर वायरल हुई, फैंस ने दोनों के बीच के बंधन को याद करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

मंगलवार सुबह किए गए एक और ट्वीट में प्रियंका ने आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत की जांच को 'जानबूझकर रोका' गया ह। उसने लिखा, MTL;

 

इस बीच, इस खबर ने SSR के फैंस को याद दिलाया कि कैसे एक्टर की मौत के बाद fudge ने खाना बंद कर दिया था। 

बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर सुशांत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। वह मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। दिवंगत एक्टर के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ उनकी कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की, जिसके बाद CBI ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया। हालांकि जांच के दो साल बाद भी जांच में कुछ भी ठोस सामने नहीं आया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.