Thursday, Jun 01, 2023
-->
swara bhaskar fahad ahmed delhi reception

ग्रैंड था Swara Bhaskar का रिसेप्शन पार्टी, राहुल गांधी से दिल्ली CM तक आए नजर

  • Updated on 3/17/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। पिछले महीने 16 फरवरी को अचानक शादी की खबर शेयर कर स्वरा ने सभी कौ चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Samajwadi Party leader Fahad Ahmad) संग कोर्ट मैरिज किया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में पूरे रीति-रिवाजों से ट्रेडिशनल वेडिंग की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्वरा भास्कर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये बड़े सेलेब्स
वहीं अब बीती रात 16 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ऑडिटोरियम में स्वरा और फहद के वेडिंग रिसेप्शन (Swara Bhaskar Fahad Ahmed Delhi Reception) का आयोजन हुआ। पार्टी में फिल्मी सितारे से लेकर कई बड़े राजनेताओं ने शिरकत की, जिसके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस ग्रैंड पार्टी में जया बच्चन, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि स्वरा और फहद की पहली मुलाकात साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। उस दौरान स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे। तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.