Sunday, May 28, 2023
-->
swara bhaskar love shahrukh khan vanity van

शाहरुख खान की वैनिटी देख इस अभिनेत्री के उड़ गए होश, कहा 1 बीएचके जितना है बाथरूम

  • Updated on 10/7/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर (Swara bhaskar) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शीर कोरमा' (sheer khurma) में व्यस्त हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स की वैनिटी वैन के बारे में बात की। उनका कहना है कि सभी बड़े सेलिब्रिटी की वैनिटी वैन उनके कम्फर्ट के हिसाब से होती है और सबसे शानदार वैनिटी उनको शाहरुख खान (Sharukh khan) की लगती है।

CBFC के सदस्योंं ने अनुराग कश्यप की Twitter छोड़ने पर यूं की अलोचना

स्वरा भास्कर को पसंद है शाहरुख की वैनिटी वैन 
स्वरा से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि किस सेलेब्रिटी की वैनिटी उन्हें ज्यादा पंसद है तो स्वरा ने इस पर बॉलीवुड के किंग खान की वैनिटी की जमकर तारीफें की। उन्होंने शाहरुख की वैनिटी के बारे में जो खुलासे किए हैं उसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

दीपक कलाल के 4 करोड़ मांगने पर भड़की राखी सांवत, कहा- राधे मां के त्रिशूल से वध कर दूंगी

स्वरा ने बताया कि, "शाहरुख खान की वैनिटी बेहद शानदार और खूबसूरत है। उनकी वैन का बाथरूम ही 1 बीएचके जितना बड़ा है"। साथ ही उन्होंने बताया की शाहरुख की वैनिटी में उनके लिए सभी आरामदायक समान है। शाहरुख हमेशा खबरों से अपडेटेड रहते हैं। वो देश और दुनिया में हो रही सभी प्रतिक्रियाओं से रूबरू रहते हैं"।

Related image

एक बार फिर घरेलू हिंसा का शिकार हुईं श्वेता तिवारी, दूसरे पति ने भी की मारपीट

बॉलीवुड में अपने विवादित बयानों से रहती हैं चर्चा में 
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही वो सेक्स से रिलेटेड फिल्मों में ज्यादा देखी गईं। वहीं स्वरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा ही उनको ट्रोल किया जाता है। जिसका वो तुरंत जवाब भी देती हैं।

Eid Ul Adha के मौके पर दुखी हैं गौहर खान, सोशल मीडिया पर लिखा- I’m sad!

बॉयफ्रेंड ने शादी से कर दिया था इनकार 
वहीं स्वरा लगभग पांच साल से नेशनल अवॉर्ड विनिंग राइटर हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) के साथ रिलेशन में थी। 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' के लिए स्क्रीनप्ले लिखने वाले हिमांशु शर्मा और स्वरा की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूब गए थे। लेकिन अब ये पांच साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।

Related image

bdy spl: सारा ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए इस डायरेक्टर के जोड़े थे हाथ पैर तब सैफ ने लगाई फटकार

बॉयफ्रेंड से कर लिया ब्रेकअप 
खबरो के अनुसार स्वरा काफी समय से हिमांशु को शादी के लिए बोल रही थीं, लेकिन वह उनकी बात को लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। स्वरा को उस वक्त बहुत बुरा लगा जब हिमांशु ने यह कह दिया कि उनके दिमाग में शादी का अभी कोई खयाल नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच अनबन हुई और अलग हो गए। वैसे इस बात को लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.