Saturday, Dec 02, 2023
-->
swara bhaskar shared good news with fans, flaunted her baby bump in the video

Swara Bhasker ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, वीडियो में यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

  • Updated on 7/23/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस के घर जल्द ही एक नन्हा सा मेहमान आने वाला है क्योंकि स्वरा प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी साल मार्च में समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी, वहीं अब उनके घर खुशियां भी आ गई हैं। हाल ही में स्वरा ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही है। 

 

स्वरा भास्कर ने फैंस को दी गुड न्यूज
स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर नजर आ रहा है। इस दौरान स्वरा ब्लैक और ब्लू कलर के फाफ्तान में नजर आ रही हैं और अपने बेबी बंप को निहार रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपने maternity wear ड्रेस की तारीफ की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दिल्ली में दोनों ने शादी का ग्रैंड रिस्पेशन भी दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर ने आखिरी बार 'जहां चार यार' में काम किया था। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.