Thursday, Jun 08, 2023
-->
swara-bhasker-fahad-ahmad-wedding

Swara Bhasker-Fahad Ahmad wedding: एक्ट्रेस ने पूरी की शादी की रस्में, साउथ इंडियन दुल्हन बनी स्वरा

  • Updated on 3/14/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी और अब वे अपनी शादी की सारी रस्में निभा रहीं हैं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सामने आई थी। वहीं सोमवार को  स्वरा भास्कर की कुछ नई तस्वीरों भी सामने आई है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन फोटोज को शेयर किया है, जिसमे वह मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ उन्होंने मेहरून ज्वेलरी कैरी की। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ी, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही है।

PunjabKesari

बता दें, शादी के इस खास दिन पर कर्नाटक संगीत फंक्शन का भी आयोजन हुआ। वहीं 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे और 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन होगा।

PunjabKesari

फरवरी में इस कपल ने कोर्ट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मां की साड़ी और ज्वैलरी पहनी थी। स्वरा-फहद ने 6 जनवरी को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था, खुलासा करीब 40 दिन बाद किया था।

कपल की मुलाकात साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे। तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.