Friday, Sep 29, 2023
-->
swara bhasker hits back at dream girl director raaj shaandilya comment jnu

'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य की स्वरा ने लगाई क्लास, कहा- सस्ती चीज

  • Updated on 1/7/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सामाजिक (social) मुद्दा हो या राजनीतिक (political) हर तरह के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) के डायरेक्टर राज शांडिल्य (Raaj Shaandilya) को निशाना बना लिया है। बता दें राज शांडियल्य ने स्वरा के बार-बार JNU विवाद पर  फेसबुक पोस्ट पर सस्ती चीज बताया था। 

वहीं स्वरा ने इसको लेकर एक ट्वीट शेयर किया है। स्वरा ने अपनी पोस्ट में लिखा है-अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।

स्वरा ने जेएनयू कैंपस पर चल रहे विवाद पर किया ये ट्वीट
अभिनेत्री स्वरा ने छात्रों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में जेएनयू कैंपस पहुंचें। वीडियो में भावुक नजर आईं स्वरा भास्कर ने कहा कि उनके माता-पिता उसी कैंपस में रहते हैं जहां यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रावास को नुकसान पहुंचाया गया है और दिल्ली पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर रही है।

JNU में छात्रों पर हुए हमले के बाद इमोशनल नजर आईं स्वरा भास्कर, तापसी ने भी की आलोचना

उन्होंने अपने इस अपील को लोगों के साथ साझा करने का भी अनुरोध किया। मल्लिका दुआ समेत कई लोगों ने स्वरा की वीडियो शेयर भी की। इससे पहले स्वरा ने कई ट्वीट्स कर एबीवीपी के सदस्यों पर गुंडागर्दी करने और पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना की कई वीडियो भी शेयर की। 

वहीं कुछ समय पहले भी स्वरा ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ अपना विवादित बयान दिया था।

तीज हजारी मामले पर स्वरा ने किया Tweet, जानें किस पर भड़कीं और किस का किया समर्थन

नागरिकता बिल पर भड़की थीं स्वरा
बता दें स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- भारत में धर्म नागरिकता का आधार नहीं था। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता और राज्य धर्म के आधार पर निर्णय नहीं ले सकते। CAB ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है। NRC / CAB परियोजना में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है! नमस्ते हिदुंस्तान पाकिस्तान।

लोकसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को मंजूरी भी दे दी थी, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताडना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.