Monday, May 29, 2023
-->
swara bhasker share haldi ceremony photos

Swara Bhasker ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की वीडियो, होली की तरह मनाया जश्न

  • Updated on 3/13/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ अचानक कोर्ट मैरिज करके सभी को शॉक्ड कर दिया था। वहीं अब यह कपल पूरे रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर स्वरा ने अपनी हल्दी सेरेमनी फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं।

स्वरा भास्कर की हल्दी सेरेमनी फोटोज
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कपल ने हल्दी के साथ-साथ अपनी पहली होली भी सेलिब्रेट कर ली है। अपनी हल्दी के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट कुर्ते के साथ जयपुरी दुपट्टा पेयर किया है। इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा " जीवन के सभी रंगों को सेलिब्रेट करने के लिए हम एक साथ है।"  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

हल्दी के साथ मनाई होली
स्वरा ने हल्दी की फोटोज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस का हल्दी फंक्शन होली में बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.