नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की नए जमाने की थ्रिलर 'दोबारा' के ट्रेलर को इसकी रहस्यमयी दुनिया में रोलर कोस्टर की सवारी की शुरुआत कहा जा सकता है। तापसी पन्नू जहां फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग लुक्स में फिल्म के सस्पेंस को आगे बढ़ाते हुए देखेंगे।
अनुराग कश्यप की दोबारा वास्तव में अपनी तरह की एक 'टाइम ट्रैवल' कहानी है, जिसका सामना जल्द ही भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर करने वाले हैं। तापसी पन्नू जहां कई अनसुलझे रहस्यों की दुनिया में फंसी एक ऐसी भूमिका निभाती नजर आएंगी, वहीं दर्शक उन्हें दो अलग-अलग वर्ल्ड्स में घूमते हुए देखेंगे। फिल्म डबल-रोल व्यक्तित्व की खोज किए बिना पास्ट और प्रेजेंट में उनकी उपस्थिति के भ्रम को अलग-अलग रूप में कैप्चर करती है। जहां फिल्म में उनके आस-पास के रहस्यों के जवाब खोजने का संघर्ष होगा, वहीं यह देखना एक्साइटिंग होगा कि वह दोनों सिरों को कैसे पूरा करती हैं।
पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है। तो 19 अगस्त 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में दोबारा जरूर देखें।
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?