Saturday, Jun 03, 2023
-->
taimur-ali-khan-pre-birthday-celebration

तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी में सभी स्टार किड्स को मिली लैंबोर्गिनी कार

  • Updated on 12/8/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सबके चहेते तैमूर अली खान इस साल 20 दिसंबर को पूरे 2 साल के हो जाएंगे। इस खास मौके पर करीना और सैफ ने तैमूर के लिए कल यानि कि 7 दिसंबर को अपने घर पर  प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी जहां पर कई स्टार किड्स नजर आए। 

स्टार्किड्स में से  सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान, रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, षार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। जहां सभी बच्चों ने खूब मस्ती की।

इसके अलावा फैमली से तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर, नानी बबिता, नाना रणधीर कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, बहन ईयाना, समायरा और भाई कियान भी पहुंचे।

 शादी के बाद कपिल शर्मा देंगे रणवीर सिंह और सारा अली खान को न्योता

वहीं खास बात आपको बता दें कि इस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में सभी स्टारकिड्स को रिटर्न गिफ्ट्स भी मिले हैं। जी हां, सभी को गिफ्ट में येलो कलर की लैंबोर्गिनी टॉय कार मिली जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है।

इसके अलावा तैमूर को एक बर्थडे गिफ्ट मिला है जिसमें लिखा हुआ है-'पैपराजी (फोटोग्राफर्स) से परेशान हो गया हूं।' वहीं सूत्रों के अनुसार खबरें आई है कि तैमूर का बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया जाएगा, क्योंकि काम की वजह से करीना साउथ अफ्रीका में ही रहेंगी, इसलिए सैफ और तैमूर कुछ दिनों में साउथ अफ्रीका जाएंगे।

करिश्मा ने बताया ये कड़वा सच, बेबो की वजह से हुई हैं कई बार Troll      

आपको बता दें कि हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पीएम के साथ 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया है। पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है वहीं तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। ये कोई छोटी बात नही जो तैमूर इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है। इसके अलावा तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते मार्केट में उनके नाम का सॉफ्ट टॉय भी आ गया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.