Wednesday, May 31, 2023
-->
taimur ali khan water baby water park mommy kareena keeps an eye

Swimming Pool में एन्जॉय करते दिखे छोटे नवाब तैमूर, तस्वीरें वायरल

  • Updated on 8/3/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सैफ अली खान (saif ali khan) और करीना कपूर (kareena kapoor) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस हैं, लोग उन्हें देखना चाहते हैं। उनकी कोई भी फोटो या वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

लंदन में पानी के साथ मस्ती करते नजर आए तैमूर
बता दें ये तस्वीरें लंदन की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर किसी वॉटर बेबी से कम नहीं लगे रहे हैं। उनकी मां करीना बेहद ही प्यारे अंदाज से उन्हें निहार रही हैं। तैमूर को काफी मस्ती के मूड में देखा जा रहा है। 

वॉटर बेबी हैं सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान, नई तस्वीरें वायरल

वहीं इन दिनों तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ लंदन में छुट्टिया बिता रहे हैं। रोज कोई न कोई एक्टिविटी और मस्ती करते हुए दोनों की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये तस्वीरे फॉर्म की है इसमें तैमूर और इनाया मवेशियों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

अगर आपसे रूठा है आपका Best friend तो इन Status को भेजकर याद दिलाएं अपनी 'यारी'

सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही उसमें तैमूर गाय का थन दबाकर दूध निकालते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में तैमूर एक रैलिंग पर लटके हुए हैं औऱ एक में मवेशियों को अपने हाथ से खाना खिला रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वैसे इस फोटो में जो गाय है, वो नकली है।

वायरल हो रहा है 20 साल पुराना शाहिद का ये वीडियो, क्या आपको याद है ये एड?

इन तस्वरों में इनाया और तैमूर के साथ उनकी मां सोहा अली खान और करीना भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों सोहा ने शेयर करते हुए लिखा, 'फॉर्म में एक दिन।'

वॉटर बेबी हैं सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान, नई तस्वीरें वायरल

ये हैं करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करीना के वर्क फ्रंट की बात करे तो वे लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)' की शूटिंग कर रही हैं और सैफ भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने लंदन पहुंचे हैं। करीना कपूर और इरफान खान (Irfan Khan) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' अगले साल 2020 में रिलीज होगी। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.