Friday, Dec 08, 2023
-->
taimur-is-very-much-angry-with-priya-prakash

प्रिया प्रकाश की वजह से छोटे नवाब गुस्साए, जानें वजह

  • Updated on 2/20/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। त्रिशूर की एक अनजान लड़की प्रिया प्रकाश वारियर रातोरात इतनी फेमस हो गईं कि उन्होंने तमाम सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया। अब हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। इस बात से तैमूर बेहद नाराज हो गए हैं। जो कैमरामैन तैमूर की दिन-रात फोटो लिया करते थे, अब प्रिया के दीवाने हो गए हैं। दरअसल न्यूज चैनलों ने अपने फोटोग्राफर्स को मुंबई से केरल शिफ्ट कर दिया है। इस वजह से वे तैमूर की फोटो नहीं ले पा रहे हैं।

B'day Special: तो क्या एक साजिश थी जिया खान की आत्महत्या...

इस बात का असर चैनलों के टीआरपी पर भी पड़ रहा है। लेकिन एक न्यूज चैनल ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। चैनल ने अपने फोटोग्राफर्स से कहा है कि वह एक दिन तैमूर की फोटो लें और दूसरे दिन प्रिया की। चैनल का कहना है कि इससे कैमरामैन की परेशानी भी कम हो जाएगी। वह एक दिन में एक ही व्यक्ति पर फोकस कर पाएंगे।

दरअसल पिछले एक सप्ताह से प्रिया प्रकाश ही खबरों में छाई हुई हैं। ऐसे में तैमूर की खबर दब गई है। तैमूर के प्रशंसकों ने शिकायत की है कि उन्हें इन दिनों तैमूर के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है कि तैमूर कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं। वह तैमूर के बारे में जानने के लिए परेशान हो रहे हैं।

‘परी’ में अनुष्का के कई रूप आएंगे नजर, देखें नया टीजर

दूसरी तरफ सैफ और करीना भी फोटोग्राफर्स से नाराज हैं। उनका कहना है कि पिछले एक सप्ताह से फोटोग्राफर्स तैमूर का ठीक से ख्याल नहीं रख रहे हैं, जबकि पहले तैमूर जब कहीं बाहर निकलता था तो कैमरामैन उसके साथ-साथ चला करते थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.