Wednesday, Dec 06, 2023
-->
taimur-will-be-part-of-student-of-the-year-10-announces-punit-malhotra

तैमूर इस फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, डायरेक्टर ने किया ऐलान

  • Updated on 4/24/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। करीना (Kareena Kapoor Khan) और सैफ (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर (Taimur) अपनी ओवरलोडेड क्यूटनेस से सबके दिलों पर राज कर रहे हैं, वहीं उनको लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये वो खबर है जिसका तैमूर के फैन्स लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं तैमूर की फिल्मों में एंट्री को लेकर। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्म मेकर्स तैमूर को अपनी फिल्म में कास्ट करने की तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक फिल्म मेकर ने तैमूर के साथ अपनी फिल्म की घोषणा भी कर दी है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 (Student Of The Year 2) के सॉन्ग मुंबई दिल्ली की कुड़ियां (Mumbai Dilli Ki Kudiyaan) के लॉन्च के दौरान, फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा (Punit Malhotra) ने बिल्कुल ही साफ कर दिया है कि तैमूर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-10' सीरीज का हिस्सा जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि 'अगर हम कभी भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर-10 बनाते हैं तो तैमार इस फिल्म में जरूर दिखाई देंगे।'

इस वजह से अरबाज खान के शो में ही रो पड़ीं सनी लियोनी

इस फिल्म में डेब्यू करने की आई थी खबरें
हाल ही में खबर आई थी कि तैमूर करीना और अक्षय (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News Movie) से बॉलीवुड (Bollywood) में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वो करीना और अक्षय के बेटे का किरदार निभाएंगे। फिल्म में तैमूर के दो-तीन शॉट लेने थे, लेकिन फिर तैमूर का रोल 10 मिनट का कर दिया गया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम मोदी ने अक्षय को बताई ये बात, उनकी पत्नी का ट्विटर करते रहते हैं चेक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#taimuralikhanpataudi #taimur #saifalikhan #saif

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on Apr 7, 2019 at 11:00pm PDT

बीते दिनों 'गुड न्यूज' के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे। खबरों के मुताबिक तैमूर अपने डेब्यू के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है। खबरों के अनुसार अप्रैल फूल के दिन तैमूर के डेब्यू की फेक न्यूज फैलाई गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.