Saturday, Sep 30, 2023
-->
thalapathy vijay debut post viral on internet

Vijay ने इंस्टाग्राम पर मारी धमाकेदार एंट्री, चंद ही घंटों में बना डाला ये रिकॉर्ड

  • Updated on 4/3/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय की दमदार एक्टिंग के लोग दीवाने है। एक्टर की फिल्मों का दर्शक बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं। विजय अब तक इंस्टाग्राम से दूर थे लेकिन एक्टर ने हाल ही में इस एप पर भी अपना डेब्यू कर लिया है। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर तहलका मच गया है। लोग अपने फेवरेट स्टार को धड़ाधड़ फॉलो कर रहे हैं। 

थलपति विजय ने इंस्टा पर मारी धमाकेदार एंट्री
बता दें कि आज यानी 3 अप्रैल को थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट क्रिएट किया। इसके साथ ही एक्टर ने एक पोस्ट भी शेयर की।  कुछ समय बाद ही एक्टर की इस फर्स्ट पोस्ट पर चार मिलिनय से ज्यादा लाइक्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा कमेंट्स आ गए हैं। एक्टर के फॉलोअर्स भी एक्सप्रेस की रफ्तार से बढ़ रहे हैं।

विजय ने अपना अकाउंट actorvijay ने नाम से बनाया है। जिसके साथ एक्टर ने 'लियों' के सेट से अपनी फोटो भी शेयर की। इस पोस्ट के कमेंटसेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक्टर को इंस्टा पर आने के लिए बधाई दे रहे हैं।
 बता दें कि इंस्टाग्राम पर अकाउंट क्रिएट करने के मजह डेढ़ घंटे के अंदर की एक्टर के फॉलोअर्स एक मिलियन से ज्यादा हो गए थे। यह आंकड़े अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। भारत में अभी तक किसी भी सेलेब के इंस्ट्राग्राम पर इतनी तेजी से फॉलोइंग नहीं बढ़ी है।

comments

.
.
.
.
.