Thursday, Sep 28, 2023
-->
the-accidental-prime-minister-public-reaction

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने जीता लोगों का दिल, मनमोहन सिंह को कहा देश का हीरो

  • Updated on 1/12/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' आज 11जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जितने विवाद हो रहे थे वहीं अब रिलीज के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है। विवादों से घिरे रहने के बाद भी सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

फिल्म में मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर की दमदार एक्टिंग की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस के बाद तो यही लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी। 

कैंसर से जंग जीत कर घर वापस लौटे राकेश रोशन, रितिक ने शेयर की तस्वीर

इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं। 

अभिनेता अनील कपूर ने ट्विट करते हुए लिखा है कि 'अनुपम खेर जैसे कि आप आप सभी किरदारों के साथ करते हैं, आपने इस कैरेक्टर के साथ भी पूरा न्याय किया है। आप सच में महान स्टोरी टेलर हैं। आप अद्भुत हैं।'

वहीं फिल्म मेकर शेखर कपूर मनमोहन सिंह के काम की तारीफ करते हुए कहा है कि 'उन्होंने जो निभाया है उसे करने में बहुत स्किल्स लगती हैं।'

सुभाष घई ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार इतना बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा देखा। अनुपम खेर, अक्षय खन्ना को उम्दा अदाकारी है। उन्हें और पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने यूनीक सिनेमैटिक एक्प्रेशन के साथ इतनी बढ़िया फिल्म बनाई।' 

'कॉफी विद करण' से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का एपिसोड हुआ delete, Bcci ने भी किया Ban!

इसके अलावा नेताओं के भी रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं। आम आदमी पार्ची के नेता कपिल शर्मा ने अनुपम खेर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि 'मस्ट वॉच मूवी। इस फिल्म में कई विलेन हैं मगर डॉक्टर मनमोहन सिंह इस मूवी के बाद हीरो कहलाएंगे।' 

रिलीज से पहले फिल्म काफी विवादों में भी थी। कांग्रेस ने फिल्म को लेकर अपनी आपत्ती भी दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस फिल्म के जरिए कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.