Monday, Jun 05, 2023
-->
the-kapil-sharma-show-new-season-teaser-release-and-also-kapil-ginni-wedding-card

सामने आया कपिल की शादी का कार्ड तो वहीं रिलीज हुआ 'द कपिल शर्मा शो' का टीजर

  • Updated on 11/27/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लेंगे। कपिल की शादी के कार्ड की तस्वीर सामने आई है। कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। 10 दिसंबर को जागरण होगा। इसके बाद चूड़ा सेरेमनी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और शादी का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Need ur blessings 😊🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on Nov 27, 2018 at 2:45am PST

कपिल के फैंस के लिए इस समय दो-दो खुशीयों वाली खबर है। पहला तो कपिल जल्द शआदी के बंधन में बंध जाएंगे दूसरा कपिल के शो का आज प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को सोनी टीवी ने ट्विटर पर जारी किया। इसमें समाज के हर वर्ग और पीढ़ी के लोगों को साथ बैठकर शो का लुत्फ उठाते दिखाया गया है। यहां देखें टीजर।

कपिल ने अपने करियर में आसमान की बुलंदियों को छुआ लेकिन कउच समय बाद कपिल को बुरे वक्त से भी गुजरना पड़ा। फिलहाल कपिल दोबार से उसी हर्षोउल्लास के साथ लौटे हैं। 

हाल ही में कपिल बिग बी के फेमस शो केबीसी में पहुंचे थें जहां शो के दौरान अमिताभ ने कपिल से पूछा कि ‘सुना है आप शादी करने जा रहे हैं?’ जिसके बाद कपिल ने अपनी शादी के लिए बिग बी को आमंत्रित किया। साथ ही कपिल ने बिग बी से एक गुरुमंत्र भी मांगा। उन्होंने कहा कि ‘आपकी थोड़ी राय चाहिए थी, कि बीवी गिन्नी को खुश रखने के लिए कोई गुरुमंत्र बता दें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Will not say she is my better half .. she completes me .. love u ginni .. please welcome her .. I love her so much 😊

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on Mar 18, 2017 at 8:27am PDT

बात की जाए कपिल की शादी की तो, कपिल ने कहा कि हम इस शादी समारोह को एकदम सादा रखना चाहते थे, लेकिन चूंकी गिन्नी इकलौती बेटी है, इसलिए उनके परिवार के लोग इसे धूमधाम से करना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.