Saturday, Dec 09, 2023
-->
the last show and rrr naatu naatu shortlisted for oscars 2023

Oscars 2023: गर्व का पल! ऑस्कर के लिए चुनी गई RRR, भारत की इन दो फिल्मों ने गाड़े झंडे

  • Updated on 12/22/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया से ढेर सारा प्यार मिला है। फिल्म ने विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की भी मांग उठाई गई थी। वहीं अब लग रहा है कि जल्द ही फैंस की यह मनोकामना भी पूरी हो जाएगी। 

जी हां, खबर आई है कि RRR को 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुन लिया गया है। बीते दिन ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की अनाउंसमेंट की गई, जहां 'आरआरआर' से नातू नातू (Naatu Naatu) ट्रैक को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में चुना गया है। इतना ही नहीं, इस बार भारत से दो फिल्में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं। सएस राजामौली की 'आरआरआर' के अलावा गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' यानी 'लास्ट फिल्म शो' भी है। 'छेल्लो शो' को 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.