नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी आगामी फैमिली और किड एंटरटेनर "हैलो चार्ली" के मज़ेदार टीजर के साथ वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की थी और आज, रिलीज़ के प्रति अधिक उत्साहित करते हुए, उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
इस प्रफुल्लित कर देने वाले टीजर में, आदार जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। यह आकर्षक और एडवेंचरस सफ़र, दर्शकों को रिलीज़ के प्रति अधिक जिज्ञासु कर देगा।
आदार जैन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एलनाज़ नोरौज़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगी। एक अनूठी कहानी और यह जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन, हैलो चार्ली ताजी हवा की सांस की तरह है, जिसकी तलाश हम सभी कर रहे थे। फिल्म 9 अप्रैल 2021 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में विश्व स्तर पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
हेलो चार्ली एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।
दिल्ली में एक दशक बाद एकीकृत MCD अस्तित्व में आई, चुनाव की अटकलें शुरू
‘AAP’ के अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस से माफी की मांग की, कानूनी...
के. चंद्रशेखर राव ने कहा- किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकार
84 के दंगा पीड़ितों संबंधी नीति में भर्ती में वरीयता की परिकल्पना है,...
भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: शाह
सुप्रीम कोर्ट ने घोटाला मामलों में FIRs को एक जगह करने का दिया आदेश
दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की योजना से ‘पीछे हटे’ BJP शासित हिमाचल,...
मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ‘अवैध प्रवेश’ का आरोप डोमिनिका ने लिया...
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा, ‘‘भ्रम‘’पैदा करने का...
सरेआम युवक पिटाई के बाद सुआ घोंपकर कर दी हत्या