Tuesday, Jun 06, 2023
-->

बॉलीवुड में टिके रहने के लिए मजबूत होना जरूरी है: सोनू सूद

  • Updated on 1/28/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जैकी चेन के साथ फिल्म करने को लेकर सुर्खियों में हैं। अब तक के फिल्मी करिअर में उन्होंने जो भी महसूस किया उसके बारे में बताते हुए सोनू ने कहा कि हिंदी  फिल्म जगत में टिके रहने के लिए मजबूत रहने की जरूरत है।

फैंस को सरप्राईज देने इस सिनेमा हॉल पहुंचे रितिक

चूंकि सोनू ने दक्षिण भारतीय फिल्म से अपने करिअर की शुरुआत की थी, इसलिए बाहरी लोगों से चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर सोनू ने बताया, ‘एक बाहरी के लिए अच्छी भूमिका और अच्छी फिल्में मिलना मुश्किल है।’    उन्होंने कहा कि यहां पर शारीरिक और मानसिक रूप से टिके रहना आसान नहीं है। क्योंकि आप यहां पर किसी को नहीं जानते, आपके लिए सब कुछ नया है। आपको बस ले लिया जाता है। यह एक तरीके से पानी के अंदर रहने जैसा है। आप कितने देर तक लंबी सांस रोक कर रख सकते हैं यह महत्वपूर्ण है।

  'रईस' हुई हिट लेकिन पाकिस्तानी फिल्में हैं मेरी प्राथमिकता: माहिरा खान

 अभिनव कश्यप के ‘दबंग’ में सलमान खान को टक्कर देने वाले खलनायक की भूमिका अदा करने पर सोनू को काफी सराहना मिली थी। सोनू ने कहा कि उन्होंने यहां पर बने रहने के लिए अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया था। अभिनेता सोनू सूद इस समय अपनी हालिया फिल्म ‘कुंग फू योगा’ प्रदर्शित करने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसमें वह जैकी चेन के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म तीन फरवरी को कई भाषाओं में प्रदर्शित हो रही है, जिसमें हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दिशा पटनी और अमायरा दस्तूर भी नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.