Saturday, Mar 25, 2023
-->
these 5 bollywood celebrities rejection in films audition anjsnt

बॉलीवुड के इन 5 दिग्गज हस्तियों ने सहा Rejection का दर्द, फिल्म ऑडिशन में हुए फेल

  • Updated on 11/20/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वो कहते हैं ना कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ऐसा ही कछ बॉलीवुड के 5 दिग्गज सितारों ने करके दिखाया है। आज हम उन 5 हस्तियों के बारे में बात करने जा रहे हैं कि जिन्हें फिल्मों के लिए हो रहे ऑडिशन में फेल हो गए थे।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जो जीता वही सिकंदर फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। जिसमें उन्हें शेखर का रोल ऑफर हुआ था। इस रोल के लिए जब उन्होंने ऑडिशन दिया तो वो इसमें फेल हो गए और ये रोल दीपक तिजोरी को दे दिया गया।

 

विक्की कौशल

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी हिट फिल्में देने वाले विक्की कौशल को भी ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। विक्की जिस फिल्म के ऑडिशन में फेल हुए थे वो और कोई नहीं फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग थी।

 

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने करियर में रिजेक्शन का दर्द सहा है। विक्की कौशल की तरह रणवीर सिंह ने भी भाग मिल्खा भाग के लिए ऑडिशन दिया था जिसमें वो भी फेल हो गए।जिसके बाद ये फिल्म फरहान अख्तर ने साइन कर दी।

 

वरुण धवन

बदलापुर जैसी हिट फिल्म देने वाले वरुण धवन भले आज दर्शकों की पहली पसंद बन गए हो लेकिन उन्होंने भी अपनी जिंदगी में कई बार फेल हुए हैं। वरुण धवन ने धोबी घाट के लिए ऑडिशन दिया था जहां वो रिजेक्ट  हो गए और ये फिल्म प्रतीक बब्बर के पास चली गई।

 

माधुरी दीक्षित

अपनी निगाहों से हर किसी का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भले ही कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन वो दूरदर्शन के एक टीवी सीरियल ‘बॉम्बे मेरी है’ के पहले एपिसोड में काम किया था। इस शो का ये पहला एपिसोड कभी ऑनएयर हुआ ही नहीं बताया जा रहा है कि मेकर्स को माधुरी की एक्टिंग पसंद नहीं आई थी।

comments

.
.
.
.
.