Friday, Sep 29, 2023
-->
these bollywood celebs are not invited in varun dhawan wedding sosnnt

यहां पढ़ें वरुण-नताशा की शादी की Guest List, बच्चन परिवार को नहीं मिला आमंत्रण

  • Updated on 1/24/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (varun dhawan) कल यानि कि 24 जवनरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (natasha dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अलीबाग के एक 5 स्टार होटल में शादी रचाने वाले हैं जिसका नाम थी मैनशन हाउस है। वहीं आज दोनों की संगीत सेनेमनी है जिसे काफी प्राइवेट रखा गया है।

Varun और Natasha की शादी में मोबाइल कैमरे बैन, प्राइवेसी के चलते ढ़का गया पूरा वैन्यू

वरुण-नताशा की शादी में शामिल नहीं होंगे ये सेलेब्स
वहीं महामारी कोरोना वायरस (coronavirus) की वजह से इस शाही शादी में कम लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है जहां सिर्फ वरुण-नताशा के परिवार वाले और उनके करीबियों को बुलाया गया है। हालांकि अभी भी दोनों की शादी में आने वाले गेस्ट लिस्ट को लेकर संस्पेंस बरकरार है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस बिग फैट वेडिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को आमंत्रित नहीं किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खबरें हैं कि शादी में गोविंदा (govinda) और पहलाज निहलानी को इनवाइट नहीं किया गया है जो डेविड धवन (david dhawan) के करीबी दोस्तों में से एक माने जाते हैं। वहीं बोनी कपूर (boney kapoor) को भी आमंत्रण नहीं भेजा गया है जबकि बोनी की दोनों बेटियां वरुण के करीबी दोस्तों में से एक हैं। लेकिन वरुण ने अर्जुन कपूर को अपनी शादी में इनवाइट किया है। इसके अलावा करण जौहर, शशांक खेतान और मनीष मल्होत्रा को आमंत्रण दिया गया है लेकिन अनिल कपूर के परिवार का नाम गेस्ट लिस्ट से बाहर है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं सिर्फ अनिल ही नहीं वरुण-नताशा की शादी में अमिताभ बच्चन के परिवार को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं, जो डेविड धवन के पुराने दोस्त हैं, उन्होंने बताया कि, 'यह शादी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को दोहरा रही है। ये डेविड के बहुत से दोस्तों को स्थायी रूप से परेशान करने वाली है।' 

शादी का जश्न हुआ शुरु, तस्वीरों में देखें- अलीबाग पहुंचे वरुण और नताशा के घरवाले

शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा जाएगा
खबरें तो ये भी है कि शादी में केवल 50 लोगों को न्योता भेजा गया है। खबरों की मानें तो सलमान खान, शाहरुख खान, जैकलीन फर्नांडिस,निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कैटरीना कैफ, करण जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, और श्रद्धा कपूर इस शादी में शामिल होने वाले हैं। अलीबाग में शादी के बाद मुंबई में एक रिस्पेशन भी दिया जाएगा जहां पर पूरे बॉलीवुड को बुलाया जाएगा।  

वहीं शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा जाएगा। वहीं डेविड धवन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहते हैं।सूत्रों के अनुसार सभी कर्मचारियों के फोन कैमरे सील कर दिए गए हैं। वहीं पूरे रिजॉर्ट का जो एरिया ऑपन था उसे कवर कर दिया गया है। यह दुल्हन नताशा दलाल का एक सख्त आदेश है कि उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक न हो। बता दें कि शुक्रवार से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। दोनों के परिवार वाले अलीबाग पहुंच चुकें हैं। 

यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें... 

Pics: इस लग्जरी मैंशन हाउस में 5 दिन चलेगा वरुण की शादी का जश्न, आज होगी चुनरी सेरेमनी

अपने लिए एक आशियाने की खोज में हैं वरुण-नताशा, क्या अक्षय कुमार के बनेंगे पड़ोसी 

Pics: इस लग्जरी मैंशन हाउस में 5 दिन चलेगा वरुण की शादी का जश्न, आज होगी चुनरी सेरेमनी

 वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को कर सकते हैं शादी, सूत्रों ने दी जानकारी 

इस दिन शादी करने जा रहे वरुण और नताशा, 22 से लेकर 26 जनवरी तक चलेगा जश्न 

वरुण धवन की दुल्हनिया खुद Design करेंगी अपनी शादी का लहंगा 

इसी महीने शादी करने वाले हैं वरुण-नताशा, अलीबाग में होटल किया बुक, पढ़ें कितने मेहमान होंगे शामिल

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.